Search

 
 
 

रामगढ़ : 1.05 करोड़ की ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, भारत सरकार लिखी कार से जेवर बरामद,  3 अरेस्ट

जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स से 1.05 करोड़ की ज्वेलरी डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी की टीम ने नालंदा पुलिस के सहयोग से हरनौत रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर “भारत सरकार” लिखी कार से ट्रॉली बैग में रखे लूट के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं.
 
  • डकैती कांड का मास्टरमाइंड विभाष पासवान अब भी फरार

Ramgarh :  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स से 1.05 करोड़ की ज्वेलरी डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी की टीम ने नालंदा पुलिस के सहयोग से हरनौत रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर “भारत सरकार” लिखी कार से ट्रॉली बैग में रखे लूट के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं.

 

इस दौरान दो महिलाएं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष पासवान, उसकी पत्नी रीना देवी और चंद्रावती देवी के रूप में हुई है. जबकि डकैती कांड का मास्टरमाइंड विभाष पासवान अब भी फरार है.

 

 

हथियार के बल पर लूटे थे 1.05 करोड़ के जेवर

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को पांच से छह की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर शिव शंकर ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर करीब 1.05 करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए. घटना के दौरान दुकानदार और स्थानीय लोगों ने दो अपराधियों को मौके पर ही पकड़ लिया था, जिनसे पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ.

 

पुलिस ने बरामद जेवरों के साथ कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. मामले में विस्तृत जानकारी जल्द ही एसपी कार्यालय में साझा की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही