Search

रांची-बोकारो पैसेंजर और आद्रा-बरकाकाना ट्रेन 21 मई से रद्द

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की उपलब्धता नहीं होने पर दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इन ट्रेनों में रांची से बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर (58033/58034) और आद्रा-बरकाकाना-आद्रा पैसेंजर ट्रेनें (68041/68042) शामिल हैं. यह दोनों ट्रेनें 21 मई से रद्द कर दी गई है. रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार दोनों ही ट्रेनें मई महीने में लगातार खाली जा रही थीं. इसलिए इन ट्रेनों का परिचालन को अभी कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है.

कई ट्रेनें पहले भी हो चुकी हैं रद्द

इससे पहले भी रांची रेल मंडल रांची से चलनेवाली हटिया-वर्धमान-हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को रद्द कर चुका है. इसे यात्रियों की कमी के कारण 9 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है. रांची से अभी केवल रांची-लोहरदगा पैसेंजर, रांची टोरी वाया लोहरदगा पैसेंजर समेत टाटा हटिया पैसेंजर, आसनसोल रांची और खड़गपुर-रांची पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. संक्रमण के कारण रांची से चलनेवाली अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रियों की उपलब्धता में कमी आयी है. ऐसे में खाली जा रही अन्य ट्रेनों के रद्द होने की संभावना भी बढ़ गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//