Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः मानव व्यापार और लैंगिक समानता पर मंथन जरूरी- किरण डीएम

Ranchi: मानव व्यापार और लैंगिक समानता पर क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन रांची में संपन्न हुआ. इसमें चार प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया. ये आयोजन C– 20 तहत हुआ. कार्यक्रम में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष काजल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग प्रतिभागियों के द्वारा सुझाए गए सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देगी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-relief-from-rain-storm-became-a-disaster-electricity-remained-stalled/">झारखंड

: बारिश से राहत, आंधी बनी आफत, बिजली रही ठप
वहीं प्रमुख समन्वयक (SOUS-SHERPA)-CIVIL-20( C-20) किरण डीएम ने अपने संबोधन में कहा की मानव व्यापार एवं लैंगिक समानता को हमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर चर्चा करनी पड़ेगी. द एशिया फाउंडेशन के कंट्री हेड नंदिता वरुआ ने कहा की हमे जमीनी स्तर तक के लोगों के साथ जुड़ने और उन सभी को इस प्रकार के समस्याओं के साथ जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद की प्रयास करें. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने कहा की आयोग आपके हर एक सुझाव का स्वागत करती है. आप सभी का इस कार्यक्रम में जो भी बेहतर सुझाव होगा, जो आयोग के कार्य क्षेत्र में होगा, उसको बेहतर तरीके से करेंगे. बाल कल्याण संघ के निदेशक संजय मिश्र ने कहा कि इस G-20 में 20 देशों ने मिल कर कार्य करने का प्रयास हो रहा है. उसी प्रकार से C-20 भी पूरे देश में सामाजिक संगठनों के साथ बेहतरीन कार्य कर रही है. कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने भी अपना मंतव्य रखा. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-bus-crushed-bike-rider-youth-died-on-the-spot/">रांची:

पुलिस बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत
कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य सुनील कुमार, मनोज कुमार के अलावा बाल कल्याण संघ के प्रमोद वर्मा,अरविंद मिश्र, शिवानी प्रिया, ओम प्रकाश तिवारी, स्नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, अंकित और सिद्धार्थ का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही