Search

 
 
 

रांची: झारखंड के थानों, बैरक को चमकाने वाले JPHCL का भवन भी चमकेगा, 4.99 करोड़ में होगा जीर्णोधार

 
Ranchi : झारखंड में स्मार्ट, मॉडल व फोर्टिफायड पुलिस स्टेशन, पुलिस केंद्र के आवास, बैरक आदि का निर्माण हो रहा है. ये कार्य झारखंड पुलिस आवास निगम लिमिटेड (जेपीएचसीएल) करवा रहा है. लेकिन खुद जेपीएचसीएल का भवन जर्जर हालत में है. 20 साल बाद 4.99 करोड़ की लागत से 42.5 डिसमिल जमीन पर जेपीएचसीएल के भवन का निर्माण होगा. बता दें कि लाइन टैंक रोड में पिछले 20 वर्षों से चल रहा जेपीएचसीएल का कार्यालय इस कदर जर्जर हो चुका है कि 11 अगस्त 2022 को बारिश की वजह से एक तरफ की छत गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसे भी पढ़ें -स्कूल">https://lagatar.in/school-recruitment-scam-ed-summons-trinamool-congress-leader-sayoni-ghosh/">स्कूल

भर्ती घोटाला : तृणमूल कांग्रेस की नेत्री सायोनी घोष को ईडी का समन, 30 जून को पेश होने को कहा

जेपीएचसीएल के कार्यालय की जमीन के बारे में यह दी गई है जानकारी

जेपीएचसीएल का कार्यालय जिस जमीन पर है, वह कैसर-ए-हिंद के रूप में और शहर अंचल रांची के अधीन स्थित है. इसका मूल ट्रेस नक्शा भी जेपीएचसीएल के कार्यालय में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, राज्य विभाजन के पूर्व के वर्षों में उक्त भूखंड बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पटना का क्षेत्रीय कार्यालय रहा है. राज्य विभाजन के बाद वर्ष 2002 में निगम के गठन के बाद उक्त भवन झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के हिस्से में आया था. वर्तमान भवन का निर्माण 80 के दशक में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पटना ने कराया था, जिसका उद्घाटन 21 जनवरी 1987 को किया गया था. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-lawyer-himanshu-kumar-mehta-reaches-ed-office-interrogation-begins/">झारखंड

HC के वकील हिमांशु कुमार मेहता पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही