Search

 
 
 

रांची के कारोबारी को पलामू में मारी गई गोली, हालत गंभीर

 
Palamu: रांची के रहने वाले कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी है. घटना शहर थाना क्षेत्र के रेडमा की है. बताया जा रहा है कि शनिवार को अज्ञात बाइकसवार अपराधियों ने अंजनी कुमार सिन्हा को गोली मार दी. इसके बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. अंजनी सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

सिर में मारी गई है गोली

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों में कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा को सिर में गोली मारी है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि अंजनी सिन्हा को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी. संभावना व्यक्त की जा रही है उन्होंने लूटपाट का विरोध किया होगा इसके बाद उन्हें अपराधियों ने गोली मार दी. हालांकि गोली मारने के पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है. इसे भी पढ़ें-खूंखार">https://lagatar.in/the-dreaded-maoist-jatru-kherwar-surrendered-was-troubled-by-the-exploitation-in-the-organization/">खूंखार

माओवादी जतरू खेरवार ने किया सरेंडर, संगठन में शोषण से था परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही