Search

 
 
 

रांची कैथोलिक चर्च ने 800 गरीब बच्चों को दिया शैक्षणिक किट

 
Ranchi : रांची कैथोलिक चर्च की ओर से सोमवार को लापुंग के गढ़ालोधमा और कुरकुरिया गांव के 800 छात्रों के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया. सेंट पॉल द एपोसल स्कूल, गढ़ालोधमा में 487 और सेंट ल्यूक द इवेंजेलिस्ट स्कूल, कुरकुरिया में 382 बच्चों के बीच यह सामग्री दी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. अनुशासन के साथ सभी बच्चों को पढ़ना- लिखना होगा. आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि आदर्श नागरिक बनने के लिए समाज के लिए काम करने की आवश्यकता है. सहायक बिशप थियोडोर ने कहा कि सभी बच्चे एक-दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहते हैं. इसलिए जाति, धर्म के आधार पर समाज और खुद को अलग नही करना चाहिए. मौके पर फादर आशित टोप्पो, फादर बिनय केरकेट्टा, फादर असीम मिंज, फादर सुशील बेक, फादर वाल्टर किस्पोट्टा, फादर शिशिर सुरीन, फादर राजेंद्र खाखा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-dse-sends-letter-to-treasury-for-noc-of-deceased-employee/">‘शुभम

 संदेश’ इंपैक्ट : दिवंगत अनुसेवक के एनओसी के लिए डीएसई ने कोषागार को भेजा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही