Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: रेलवे के पूर्व मुख्य अभियंता विशाल आनंद से CBI ने 54.18 लाख की संपत्ति का मांगा हिसाब

रांची निवासी और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर के पूर्व मुख्य अभियंता विशाल आनंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई की जांच जारी है. जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने तीन वर्षों के भीतर अपनी आय से 54 लाख 18 हजार 151 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची निवासी और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर के पूर्व मुख्य अभियंता विशाल आनंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआई की जांच जारी है. जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने तीन वर्षों के भीतर अपनी आय से 54 लाख 18 हजार 151 रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है.

 

सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि यदि विशाल आनंद इस अतिरिक्त संपत्ति का संतोषजनक और वैध हिसाब नहीं दे पाते हैं, तो एजेंसी उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है.

 

जांच के दौरान सीबीआई को रांची के अशोक नगर और हिनू इलाके में उनकी संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं. जानकारी के अनुसार, डोरंडा के हिनू स्थित शुक्ला कॉलोनी के ग्रीन फील्ड पिंकल अपार्टमेंट के चौथे तल्ले पर फ्लैट नंबर 401 उनके नाम पर है, जिसे फिलहाल किराये पर दिया गया है.

 

इसके अलावा उन्होंने अशोक नगर के पार्क रोड-3, रोड नंबर-1 में स्थित प्लॉट नंबर 59D को करीब 70 लाख रुपये में खरीदा था. बताया जाता है कि सीबीआई ने बीते एक वर्ष के भीतर विशाल आनंद के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं. पहली प्राथमिकी रिश्वतखोरी के मामले में और दूसरी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज की गई है.

 

सीबीआई ने सबसे पहले 25 अप्रैल 2025 को विशाल आनंद को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था. इसके बाद रांची के हटिया स्थित उनके आवास पर छापेमारी के दौरान उनके भाई कुणाल आनंद और पिता आनंद कुमार झा को 32 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. वे यह राशि झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कर्मचारी मनोज पाठक से ले रहे थे.

 

इस कार्रवाई के बाद सीबीआई ने विशाल आनंद की संपत्तियों की विस्तृत जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि तीन वर्षों में उन्होंने अपनी वैध आय से 54.18 लाख रुपये अधिक संपत्ति अर्जित की, जो उनकी कुल आय का करीब 48.42 प्रतिशत अधिक है.

 

इसी आधार पर सीबीआई ने 21 जनवरी 2026 को एंटी-करप्शन ब्रांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और सीबीआई विशाल आनंद से उनकी संपत्ति का पूरा ब्योरा और स्रोत मांग रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही