Search

 
 
 

धनबादः स्मार्ट बाजार की पार्किंग से दिनदहाड़े बाइक चोरी, घटना CCTV में कैद

ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास का है. यहां लिबर्टी शोरूम की पार्किंग में खड़ी बाइक (नंबर JH10-BM-8250) दिनदहाड़े चोरी हो गई. बाइक मालिक बरमसिया का रहने वाला है.
 

Dhanbad : धनबाद में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास का है. यहां लिबर्टी शोरूम की पार्किंग में खड़ी बाइक (नंबर JH10-BM-8250) दिनदहाड़े चोरी हो गई. बाइक मालिक बरमसिया का रहने वाला है और किसी काम से बाजार आया था. जब वह वापस पार्किंग में पहुंचा तो उसकी बाइक गायब थी.


चोरी की पूरी घटना बाजार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के पास आते हुए और कुछ देर बाद उसे लेकर फरार होते हुए दिखाई दे रहा है. घटना के बाद बाइक मालिक ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही