Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रामनवमी उत्सव की रौनक, तीसरे मंगलवारी जुलूस में भक्तों की उमड़ी भीड़

शहर में रामनवमी को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है. इसी कड़ी में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति समेत दर्जनों अखाड़ों ने तीसरा और अंतिम मंगलवारी जुलूस निकाला. जुलूस में गाजे-बाजे, झंडा-झांकी और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ श्रद्धालु शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement
  • 29 को हनुमान मंडल का महोत्सव

Ranchi :  शहर में रामनवमी को लेकर धार्मिक उत्साह चरम पर है. इसी कड़ी में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति समेत दर्जनों अखाड़ों ने तीसरा और अंतिम मंगलवारी जुलूस निकाला. जुलूस में गाजे-बाजे, झंडा-झांकी और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ श्रद्धालु शामिल हुए.

 

महावीर चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंगबली को लड्डू का भोग अर्पित किया गया. इस दौरान जय श्री राम और बजरंगबली की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. जुलूस का नेतृत्व मुख्य संरक्षक रवि कुमार पिंकू और किशोर साहू, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक और कोषाध्यक्ष संजय सिंह लल्लू ने किया.

 

बता दें कि 27 मार्च को भव्य रूप से रामनवमी की जुलूस निकाली जाएगी. वहीं 29 मार्च को रातू रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर परिसर में श्री हनुमान मंडल, रांची का 48वां वार्षिक महोत्सव आयोजित होगा.

 

अध्यक्ष सज्जन पाड़िया और मंत्री श्रवण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 बजे गणेश पूजन से शुरू होगा. इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्वलन और सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा. महोत्सव में भव्य दरबार, आकर्षक झांकियां और फूलों से विशेष सजावट की जाएगी.

 

अध्यक्ष और मंत्री ने बताया कि दोपहर में छप्पन भोग और सवामनी प्रसाद अर्पित की जाएगी. शाम को भजन में दिल्ली की भावना स्वराजली और बरेली के डी के राजा प्रस्तुति देंगे. रात 9 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही