Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा घाटी में हादसा, सड़क पर बिखरी दाल की बोरियां लूट ले गए ग्रामीण

रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया.
Advertisement
Advertisement

Koderma :रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक खाली ट्रक और दाल की बोरियों से भरी ट्रक की आमने-सामने टकर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दाल से भरी करीब 500 बोरियां सड़क पर बिखर गईं.

 

घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी काली मंडा के पास की बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सभी सड़क पर बिखरी दाल की बोरियां उठाकर ले जाने लगे. इससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस द्वारा दाल उठाकर ले जाने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. वहीं, हादसे में शामिल दोनों ट्रकों को हटाने और यातायात सामान्य कराने का काम जारी है.फिलहाल, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही