Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: फुटबॉल टूर्नामेंट में चांदनी और धुधरी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा में शनिवार को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 के तीसरे दिन जूनियर डायमंड क्लब धुधरी और आदर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी के बीच मुकाबला हुआ. इसमें टाईब्रेकर में धुधरी की टीम ने महुआजाड़ी को 5-4 गोल से हरा दिया. इसके साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं एक सितंबर को एसएस चांदनी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इसे भी पढ़ें– सुशील">https://lagatar.in/sushil-modi-said-jdu-will-be-free-bihar-lalan-singhs-answer-the-country-will-be-free-from-rhetoric/">सुशील

मोदी बोले- जदयू मुक्त होगा बिहार; ललन सिंह का जवाब- देश जुमलेबाजों से होगा मुक्त
शनिवार को खेले गए अन्य मैच में सुपर किंग लोयो ने एकतरफा मुकाबले में डोरंडा कॉलेज रांची को 4-0 से, खान ब्रदर्श गोरे ने अरगोड़ा फुटबॉल क्लब रांची को ट्राइब्रेकर में 3-2 से, दी रायल स्टॉर क्लब कानीजाड़ी ने जय सरना संघ मुरजुली को 1-0 से और ब्लैक पैंथर तिगरा ने सरना नव युवक संघ गुड़गुड़जाड़ी को 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया. वहीं सुपर किंग लोयो ने रोमांचक और कड़े संघर्ष में खान ब्रदर्श गोरे को टाईब्रेकर में 7-6 और दी रायल स्टॉर क्लब कानीजाड़ी ने ब्लैक पैंथर तिगरा को टाईब्रेकर में 6-5 गोल से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया. टूर्नामेंट के सफल संचालन में मो. साकिब, मुन्ना खान, मो. इमरान अंसारी, आयता खलखो, मुकेश खलखो, गयामुद्दीन अंसारी, मो. रशीद, हुसने कुजूर और कुलदीप केवट का प्रमुख योगदान रहा. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/employees-expressed-their-gratitude-by-meeting-hemant-cm-took-a-jibe-at-modi-government/">हेमंत

से मुलाकात कर कर्मचारियों ने जताया आभार, CM का मोदी सरकार पर तंज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही