Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः तपती धूप में बच्चे जा रहे स्कूल, गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग

Rajnish Prasad Ranchi: झारखंड में गर्मी चरम पर है. तपती धूप और गर्म हवा से लोग परेशान हैं. वहीं इसी महीने की पांच तारीख से झारखंड के सरकारी स्कूल खोल दिए गए हैं. ऐसी भीषण गर्मी में भी बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसके लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया है. वर्तमान समय में झारखंड के सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से दोपहर 1:30 तक चलती है. दो तीन दिनों से देखा जा रहा है कि सुबह से ही गर्म हवा चल रही है. इस गर्मी में बच्चों को स्कूल जाने और क्लास में बैठने में काफी परेशानी हो रही है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 June।।नियोजन नीति में हो सुधार- समन्वय समिति।।झारखंड बंद का मिलाजुला असर।।गढ़वाः डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत।।सुप्रिया और प्रफुल्ल के हाथों में NCP की कमान।।शाह का राहुल पर निशाना।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

धूप में घर जाते हैं बच्चे

स्कूल की छुट्टी दोपहर के 1:30 बजे होती है. जिसके बाद छोटे बच्चों को धूप में पैदल जाना पड़ता है. झारखंड के किसी भी जिले में 40 डिग्री से कम पारा नहीं है. झारखंड में सबसे गर्म जिलों में गोड्डा 44.1, देवघर 43.2,पलामू 41.5 और पश्चिम सिंहभूम में 42.6 डिग्री सेल्सियस है. झारखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने भी शिक्षा सचिव को पत्र के माध्यम से गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का आग्रह किया है. मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के ओर से इसके लिए कोई पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/court-room-allotted-for-judges-in-new-building-of-jharkhand-high-court-lagatar/">झारखंड

हाईकोर्ट के नए भवन में जजों के लिए कोर्ट रूम आवंटित

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के कुछ हिस्सों में 10 जून से हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं अगले पांच दिनों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही