Search

 
 
 

JPSC विवाद के बीच पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर CID की छापेमारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. गुरुवार को CID की टीम ने JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की.
 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. गुरुवार को CID की टीम ने JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें...


बताया जा रहा है कि CID की टीम पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंची और JPSC से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की. जांच टीम द्वारा महत्वपूर्ण कागजात और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.


यह कार्रवाई JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की शिकायतों के बाद की जा रही है. मामले में CID ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस पूरे प्रकरण में CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है.


जांच के दौरान अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. CID की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.


पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के आवास पर हुई छापेमारी के बाद JPSC परीक्षा विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. अब जांच एजेंसी की कार्रवाई और बरामद दस्तावेजों के आधार पर इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही