Search

 
 
 

फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली जमशेदपुर की एश्वर्या को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार

 
Ranchi: मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली महिला एश्वर्या राय को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट ने इनकार कर दिया. रांची सिविल कोर्ट के CJM (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में एश्वर्या की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. इसे पढ़ें-Man">https://lagatar.in/pm-modi-episode-of-man-vs-wild-again-in-headlines-bear-grylls-shared-on-twitter/">Man

Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड फिर सुर्खियों में, Bear Grylls ने ट्विटर पर शेयर किया
दरअसल, ऐश्वर्या राय जमशेदपुर की रहने वाली है. 18 फरवरी को वह विमान के टॉयलेट में सिगरेट पी रही थी. इस दौरान वीडियो भी बना रही थी. विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से लाइट जलने लगी. विमान के चालक और क्रू-मेंबर्स में अफरा-तफरी मच गई. क्रू-मेंबर्स विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे. लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. इस पूरे प्रकरण के बाद रांची के एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद से एश्वर्या न्यायिक हिरासत में है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-suspended-asi-dharmendra-kumar-sentenced-to-life-imprisonment-in-varsha-patel-murder-case/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल हत्याकांड में निलंबित एएसआई धर्मेंद्र कुमार को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही