Search

 
 
 

रांचीः गणतंत्र दिवस समारोह, तैयारियों को लेकर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

 
Ranchi: शुक्रवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. मोरहाबादी मैदान की साफ- सफाई के साथ पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल, गैलरी, कुर्सी की व्यवस्था, मैदान समतलीकरण,बैरिकेडिंग, स्टेज और साउंड बॉक्स के लिए टावर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. मंच की साज सज्जा और मंच पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, परेड में शामिल कैडेटों के लिए अल्पाहार एवं पुष्प सज्जा की व्यवस्था आदि से संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश आयुक्त द्वारा दिया गया. समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था और झांकियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. इसे पढ़ें-योगी">https://lagatar.in/yogi-adityanath-reached-ayodhya-visited-ramlala-and-hanumangarhi-took-stock-of-preparations-for-22/">योगी

आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये, 22 की तैयारियों का जायजा लिया

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात,  नगर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी, उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, द.छो.प्र. रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी, कमाडिंग आफिसर आर्मी हेडक्वाटर, जिला नजारत उप समाहर्ता,  कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, गोंदा, प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्यप्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, अग्निशामक पदाधिकारी, आड्रे हाउस, रांची सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-leaders-warning-if-chief-minister-hemant-is-touched-he-will-set-jharkhand-on-fire/">आदिवासी

नेताओं की चेतावनी – मुख्यमंत्री हेमंत को छुआ भी तो झारखंड में आग लगा देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही