Search

 
 
 

रांची : हरमू के निगम पार्क की स्थिति बदहाल, बेंच टूटी, फाउंटेन खराब, पार्क में घास उगे

निगम पार्क सेक्टर 7 हरमू में वार्ड 25 में करीब दो एकड़ में करोड़ों की लागत से 20 जून 2015 में बनाया गया. ताकि लोगों को हरा भरा पार्क का एहसास हो सके. लोगों को खुले आसमान के बीच स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके. सुबह-शाम में घूमने फिरने के लिए घर आंगन से दूर न जाना पड़े इसलिए पार्क को नया रूप दिया गया है. लेकिन यहां पर जो सुविधा मिलनी चाहिए थी.
 

Ranchi : निगम पार्क सेक्टर 7 हरमू में वार्ड 25 में करीब दो एकड़ में करोड़ों की लागत से 20 जून 2015 में बनाया गया. ताकि लोगों को हरा भरा पार्क का एहसास हो सके. लोगों को खुले आसमान के बीच स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके. सुबह-शाम में घूमने फिरने के लिए घर आंगन से दूर न जाना पड़े इसलिए पार्क को नया रूप दिया गया है. लेकिन यहां पर जो सुविधा मिलनी चाहिए थी.

 

वह मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही है. विभिन्न स्थानों पर बैठने वाली बेंच टूटी हुई है. लोगों को लुभाने के लिए बनाए गए पहाड़ पर झरना बनाया गया है. वह भी पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है. पार्क के प्रवेश द्वार के सामने ही कई महीने से फाउंटेन खराब पड़ा हुआ है.

Uploaded Image

वर्षों से बंद पड़ा झरना

छह लोगों की नियुक्ति के बाद भी चोरी हो गई समरसेबल तार 

पार्क के मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि 2025 में पार्क का हैंडओवर मिला है. इसके बाद से पार्क के सौंदर्यीकरण और हरा भरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है. पार्क की देखरेख के लिए छह लोगों की नियुक्ति की गई है. बावजूद इसके समरसेबल तार की चोरी हो गई है.

 

गुलाब पार्क के बगीचे में उग रहे है बड़े-बड़े घास

रवि कुमार ने बताया कि गुलाब पार्क के लिए तार से घेराबंदी की गई थी. वह पिछले दो महीने से टूटकर गिरा हुई है. इसके वजह से यहां पर बड़े-बड़े घास उग आए है. इसको जल्द बनाया जाएगा. यहां करीब छह लोगों के भरोसे नगर निगम पार्क की साफ-सफाई होती है. पार्क के अंदर हर दिन झाड़ू लगाया जाता है. 

 

पार्क में प्रवेश के लिए हर दिन देने होते है 5-10 रूपये

आम पब्लिक के लिए बनाए गए पार्क में प्रवेश के लिए हर दिन 5-10 रूपये की टिकट कटवानी पड़ती है. पार्क में हर दिन 100-150 लोग घूमने पहुंचते है. इसके लिए 5 -7 साल के छोटे बच्चों से पांच रूपये लिए जाते है. वही बड़े लोगों से पार्क के मेंटेनेंस चार्ज 10 रूपये लिया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही