Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने पर कांग्रेस नाराज, बिरसा चौक पर धरने पर बैठे नेता-कार्यकर्ता

  • कांग्रेस ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संविधानिक संस्थाओं की उपेक्षा करने और हिटलशाही का आरोप लगाया 
Ranchi :  देश के नये संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाये जाने और उनके द्वारा उद्घाटन नहीं कराये का कांग्रेस विरोध कर रही है. इसको लेकर पार्टी आज यानी रविवार को राजधानी दिल्ली समेत देश के सभी राज्य मुख्यालय में धरना दे रही है. इसी राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी रांची के बिरसा चौक पर धरना दे रहे हैं. इस धरने के माध्यम से कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलरशाही करार दिया. धरना में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, राकेश सिन्हा, राकेश किरण, अमूल्य नीरज खलखो, चंद्रकांत शुक्ला, शमशेर आलम, कुमार राजा सहित कई नेता और कांग्रेसी उपस्थित हैं. (पढ़ें, भारत,">https://lagatar.in/earth-shook-in-8-countries-including-india-pakistan-china-magnitude-6-3-on-richter-scale/">भारत,

पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन समेत 8 देशों की धरती हिली, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता)

देश का लोकतंत्र खतरे में, इसे बचाना कांग्रेस का दायित्व

कांग्रेस ने कहा कि देश के संवैधानिक प्रमुख, सेना प्रमुख और संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने वाली राष्ट्रपति को नहीं बुलाना, उनसे उद्घाटन नहीं कराना, पूरी तरह से तानाशाही रवैया है. यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है. यह संवैधानिक संस्थानों को खत्म करने की साजिश है. जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.  विपक्ष के बार-बार आग्रह, मांग और निवेदन के बाद भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी एक नहीं सुनी. आज देश का लोकतंत्र खतरे में है. इसे बचाना कांग्रेस का दायित्व है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-anger-of-opposition-parties-increases-rjd-compares-new-parliament-building-with-coffin/">पीएम

मोदी ने किया उद्घाटन, विपक्षी दलों की खुन्नस बढ़ी, राजद ने नये संसद भवन की तुलना ताबूत से कर दी

राष्ट्रपति के अपमान को कभी नहीं भूलेगी जनता-राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति यह नहीं है कि देश के प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन कर रहे हैं. आपत्ति यह है कि आप चार्टेड प्लेन से पंडित और पुजारी मंगवा रहे हैं. मगर दिल्ली में बैठी देश के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति को उद्घाटन समारोह में नहीं बुला रहे हैं. यह कैसी जिद और कैसी नयी परंपरा की शुरूआत है. देश की जनता राष्ट्रपति के इस अपमान को कभी भूल नहीं पायेगी. इसे भी पढ़ें : विदेशी">https://lagatar.in/foreign-investors-made-maximum-investment-in-shares-in-six-months/">विदेशी

निवेशकों ने छह माह में शेयरों में सबसे अधिक निवेश किया, मई में 37,316 करोड़ डाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही