Search

 
 
 

Ranchi : वोटर लिस्ट संशोधन की समय सीमा बढ़ाने की मांग लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SSR) के तहत गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की है. कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SSR) के तहत गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाने की मांग की है. कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा.

इसे भी पढ़ें...


कांग्रेस ने कहा कि राज्य के कई मतदाता अब तक अपना फॉर्म जमा नहीं कर सके हैं. पार्टी का कहना है कि मतदाताओं, बूथ लेवल एजेंटों, जनप्रतिनिधियों और फील्ड वर्करों से मिली जानकारी के अनुसार, कई व्यावहारिक दिक्कतों की वजह से बड़ी संख्या में लोग इस प्रक्रिया से छूट गए हैं.


कांग्रेस के अनुसार, झारखंड में 2.64 करोड़ मतदाताओं में से केवल 82.08 प्रतिशत की ही पैरेंटल मैपिंग हो पाई है. करीब 47.41 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी बाकी है. इनमें अधिकतर मतदाता एएसडीडी श्रेणी में हैं.


पार्टी ने कहा कि शहरी और दूरदराज के इलाकों में पलायन, काम की व्यस्तता और बीमारी जैसी वजहों से कई लोग समय पर फॉर्म नहीं भर पाए. 17 जुलाई 2026 तक राज्य में 1.51 करोड़ फॉर्म का ही डिजिटाइजेशन हो पाया है, जबकि 1.13 करोड़ फॉर्म अभी भी लंबित हैं. सिर्फ पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही 14.39 लाख से अधिक फॉर्म डिजिटाइज होना बाकी है.


कांग्रेस का कहना है कि जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी करने से गलतियां बढ़ सकती हैं. पहले से डिजिटाइज किए गए कई फॉर्म में भी खामियां सामने आई हैं. इसलिए अगर 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है, तो काम अधिक सही और बिना गलती के पूरा किया जा सकेगा.


चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में के. राजू, प्रदीप यादव, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ. रामेश्वर उरांव, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, ममता देवी, अनूप सिंह, श्वेता सिंह, रामचंद्र सिंह, सोनाराम सिंकू, सुरेश बैठा, सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही