Search

 
 
 

रांची : कांग्रेस ने मनाई राजेंद्र प्रसाद, खुदीराम बोस की जयंती और अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन, रांची में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती और परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि मनाई गई
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस भवन, रांची में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती और परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तीनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर की.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने साधारण परिवार से उठकर राष्ट्रपति बनकर देश को नई दिशा दी. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी खुदीराम बोस का बलिदान युवाओं और देशवासियों को देशभक्ति, समर्पण और त्याग की सीख देता है.अल्बर्ट एक्का की वीरता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शहादत झारखंड और देश के लिए गर्व की बात है. उनकी बहादुरी हमें हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित करती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही