Search

 
 
 

Ranchi : क्रिकेट गेंद को लेकर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 1 आंख की गई रोशनी

Ranchi : राजधानी रांची में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. बरियातु थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित ब्राम्बे आवास में क्रिकेट की गेंद को लेकर हुए विवाद में रांची महानगर कांग्रेस के महासचिव एवं होटल व्यवसायी संतोष साह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में उनकी बाईं आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. डॉक्टरों ने इलाज के बाद स्पष्ट किया है कि उनकी बाईं आंख की रोशनी अब वापस नहीं आ सकेगी.
 
  • दिव्यांग युवक से मारपीट का भी मामला दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. बरियातु थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित ब्राम्बे आवास में क्रिकेट की गेंद को लेकर हुए विवाद में रांची महानगर कांग्रेस के महासचिव एवं होटल व्यवसायी संतोष साह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. हमले में उनकी बाईं आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. डॉक्टरों ने इलाज के बाद स्पष्ट किया है कि उनकी बाईं आंख की रोशनी अब वापस नहीं आ सकेगी.

इसे भी पढ़ें...


घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, संतोष साह का बड़ा बेटा विराट साह अपने दोस्त के साथ घर के पास क्रिकेट खेल रहा था. खेल के दौरान गेंद कुछ युवकों के पास चली गई. आरोप है कि जब विराट गेंद लेने पहुंचा तो वहां मौजूद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.


बेटे के साथ विवाद की जानकारी मिलने पर संतोष साह मौके पर पहुंचे और गेंद लौटाने की बात कही. इसी दौरान आरोप है कि गोलू राम ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि सोहेल अंसारी और शुभान अंसारी समेत अन्य लोगों ने धारदार फाइटर से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर कई चोटें आईं और बाईं आंख पर गंभीर वार होने से उनकी आंख की रोशनी चली गई. बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी भी घायल हो गईं.


घायल संतोष साह को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दीपक की देखरेख में उनका इलाज किया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनकी बाईं आंख की रोशनी स्थायी रूप से खत्म हो चुकी है.


संतोष साह ने हमले के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश की भी आशंका जताई है. उनका आरोप है कि वार्ड पार्षद चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने को लेकर आरोपितों ने पहले भी उन्हें धमकी दी थी. उनका कहना है कि उसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया.


बरियातु थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

दिव्यांग युवक से मारपीट का मामला भी दर्ज

इधर, सदर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की मां विनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा कुणाल कुमार शारीरिक रूप से दिव्यांग है. रविवार रात घर लौटने के दौरान शुभम और पितांबर ने कथित रूप से नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज की, कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही