Search

Ranchi : न्यूक्लियस मॉल से लेकर रतन टॉकिज तक कनेक्टिंग नाले बंद, कैसे निकलेगा बारिश का पानी

Ranchi : नगर निगम ने बारिश को देखते हुए नाली की साफ-सफाई शुरू कर दी है. इसको लेकर नगर निगम की टीम लगातार काम कर रही है. जल जमाव वाले क्षेत्रों को नगर निगम ने चिन्हित भी कर रखा है. इस संबंध में नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने बताया कि न्यूक्लियस मॉल से लेकर रतन टॉकिज तक के सभी नाले पूरी तरह से बंद है. यहां पर करीब सभी आरसीडी का नाला है और नीचे है और कनेक्टिंग नाला और ऊंचा भी है. इसकी वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पाता है और पानी सड़क पर जमा हो जाता है.
 
इसकी वजह से पाइप का पानी और कनेक्टिंग नाला का पानी नहीं निकल पाता है. इसकी वजह से बारिश का पानी ओवर फ्लो हो जाता है और कर्बला चौक, नाजीर लाइन, बलदेव सहाय रोड में वाटर फ्लो जाता है. वहीं, दूसरी ओर वार्ड 5 के पार्षद अवधेश बैठा ने बताया कि बारिश का पानी निकासी के लिए नये नाली नहीं बनाए जा रहे है.

वार्ड में 5 नाली को स्लेप नहीं लगाए गए है. नगर निगम वार्ड 5 में खुली नाली की साफ-सफाई नहीं कर रही है. इसकी वजह से आम लोगों के नाला में गिरने संभावना बढ़ गई है. अमित मुंडा ने बताया कि पुरानी नाली को साफ सफाई किया जाए, जहां पुरानी स्लेप है उसे हटाकर नए स्लेप लगाए जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही