Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: पुलिस की तत्परता से टली हत्या की साजिश, शूटर समेत 3 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाई ने अपने की भाई की हत्या की साजिश रची थी. इसे लेकर भाई ने अपने भाई की हत्या करने के लिए भाड़े के शूटर को भेज भी दिया था. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते रांची पुलिस ने हत्या की घटना को विफल कर दिया. यह मामला पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित बाजार समिति का है. जहां कारोबार करने वाले दीपक कुमार गुप्ता की उनके ही भाई आनंद कुमार ने हत्या की साजिश रची थी. इस मामले में पुलिस ने शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-came-to-power-by-making-false-promises-sudesh-mahato/">हेमंत

सरकार झूठे वादे कर के सत्ता में आई : सुदेश महतो

बड़े भाई की संपत्ति को हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची थी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दीपक कुमार गुप्ता का अपने कारोबार में काफी आगे बढ़ गए थे. उन्होंने कई जगह जमीन भी ले लिया था. लेकिन छोटा भाई आनंद का कारोबार कुछ खास नहीं चल रहा था. इसी को लेकर उसने अपने की भाई की हत्या की साजिश रच डाली, ताकि उसकी सारी संपत्ति पर वह कब्जा कर ले.

बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा बाजार समिति में कारोबार करने वाले दीपक कुमार गुप्ता को मारने के लिए शूटर आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम दीपक कुमार गुप्ता पर नजर रखने लगी, जैसे ही शूटर उन्हें मारने के लिए आए, पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शूटर को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -लूटपाट">https://lagatar.in/a-young-man-was-shot-during-the-robbery-treatment-is-going-on-under-the-supervision-of-the-police/">लूटपाट

के दौरान एक युवक को मारी गोली, पुलिस की देखरेख में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही