Search

 
 
 

रांची : सिरमटोली सरना स्थल का पांच मंजिला भवन निर्माण अंतिम चरण में

 
Ranchi : आदिवासियों के धार्मिक स्थल सिरमटोली सरना स्थल में पांच मंजिला भवन का कार्य अंतिम चरण में है. उम्मीद है कि छह महीने बाद ये पूरा हो जाएगा. फिलहाल फिनिसिंग का कार्य चल रहा है. सरना स्थल का सौंदर्यीकरण आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. सरना स्थल के जल्द निर्माण पर जोर दिया रहा है. पांच मंजिला भवन के अलावा पूरे परिसर में चहारदीवारी बनाया जाएगा और उसमें आकर्षक गेट भी लगाया जाएगा. परिसर की दीवार पर आदिवासी संस्कृति से जुड़ी चित्रकारी के माध्यम से सरना स्थल का इतिहास भी दिखाया जाएगा. इसे भी पढ़ें - ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjees-attack-on-congress-if-she-has-courage-then-she-should-show-it-by-defeating-bjp-in-banaras/">ममता

बनर्जी का कांग्रेस पर हमला, हिम्मत है तो वह बनारस में भाजपा को हराकर दिखाये…

5 करोड़ की लागत से बन रहा है भवन

2022 में सरहुल पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली सरनास्थल के सौंदर्यीकरण की बात कही थी. इसके लिए सीएम ने पांच मंजिला भवन बनाने के लिए 4 करोड़ 99 लाख का बजट पास किया था. सरहूल के दिन ही हेमंत सोरेन ने पांच मंजिला भवन की नींव भी रखी थी. जिसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

45 डिसमील में फैला सरना स्थल

रांची का ऐतिहासिक सरना स्थल सिरमटोली 45 डिसमिल में फैला हुआ है. इस स्थल पर बड़ी संख्या में आदिवासी आते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं. साथ ही सरहुल पर लोग यहां पूजा भी करते हैं.

डॉ रामदयाल मुंडा की अगुवाई में सरहुल पर्व शुरू हुआ

डॉ रामदयाल मुंडा ने आदिवासियों के धार्मिक, सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 1968 में आदिवासियों को एकजुट और एक मंच पर लाने के लिए सरहुल शोभायात्रा की शुरूआत की थी. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/bjp-held-legislative-party-meeting-made-strategy-based-on-changed-political-situation/">भाजपा

ने की विधायक दल की बैठक, बदले सियासी हालत पर बनाई रणनीति
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही