Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बकाया किराया नहीं देने पर निगम की दुकान सील

प्रशासक के आदेश पर रांची नगर निगम ने गुरुवार को वार्ड संख्या-20 के अपर बाजार स्थित मार्केट रोड वेस्ट में निगम की एक दुकान को सील कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : प्रशासक के आदेश पर रांची नगर निगम ने गुरुवार को वार्ड संख्या-20 के अपर बाजार स्थित मार्केट रोड वेस्ट में निगम की एक दुकान को सील कर दिया.

 

यह दुकान पिछले कई वर्षों से रेखा रानी जायसवाल द्वारा संचालित की जा रही थी. निगम के अनुसार दुकान पर किराया मद में ₹23 लाख 84 हजार 899 रुपये का बकाया था. बकाया भुगतान के लिए निगम की ओर से तीन बार लिखित नोटिस और कई बार मौखिक रूप से भी कहा गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया.

 

निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं होने और निर्देशों की अनदेखी के कारण झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के तहत दुकान को सील किया गया. रांची नगर निगम ने बताया कि आगे भी बकाया वसूली और निगम की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही