Search

 
 
 

रांची: कचहरी में चला निगम का बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Ranchi: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है. गुरुवार को निगम की विजिलेंस टीम ने कचहरी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से लगाए गए बेंच कुर्सी,एफिडेफिट और कंप्यूटर टाइपिंग वालों के बीच हड़कंप मच गया.
 

Ranchi: अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी है. गुरुवार को निगम की विजिलेंस टीम ने कचहरी परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. अभियान के दौरान टीम ने अवैध रूप से लगाए गए बेंच कुर्सी,एफिडेफिट और कंप्यूटर टाइपिंग वालों के बीच हड़कंप मच गया. विजिलेंस टीम को देखते ही वे लोग साइकिल, मोटरसाइकिल और पैदल अपने साथ लाए गए लैपटॉप लेकर भागते हुए दिखाई दिए. इसके साथ ही ठेला-खोमचा और अस्थायी दुकानों को भी हटाया गया. 


वहीं बुलडोजर लगाकर झुग्गी झोपड़ी को तोड़ा गया. निगम की इस कार्रवाई से वहां मौजूद दुकानदारों और ठेला संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान वकीलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना था कि सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध तरीके से सैकड़ों दुकानें संचालित हो रही थीं, जो धीरे-धीरे अवैध कमाई का अड्डा बनती जा रही थीं.


वहीं  ठेला-खोमचा चलाने वालों ने अपनी परेशानी बताई. उनका कहना है कि एक ठेला से चार-पांच परिवारों का भरण-पोषण होता है, ऐसे में अचानक की गई कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है. दूसरी ओर आर आईटी बिल्डिंग पर भी बुल्डोजर चलाया गया. यहां पर धरती धन कंपनी की ओर से बनाए गए प्लास्टिक के झोपड़ी को जेसीबी से हटाया गया.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही