Search

 
 
 

Ranchi Crime News: चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

क्रियायोगा एक्सप्रेस में गुरुवार को यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक सामान्य कोच में पिस्तौल लहराकर धमकी देने लगे. घटना कीता स्टेशन पार करने के बाद हुई.
 

Ranchi : क्रियायोगा एक्सप्रेस में गुरुवार को यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक सामान्य कोच में पिस्तौल लहराकर धमकी देने लगे. घटना कीता स्टेशन पार करने के बाद हुई.

 

सूचना मिलते ही आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकीब खान और रेहान खान के रूप में हुई है. दोनों बरियातू थाना क्षेत्र के सरताज कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही