Search

रांची: लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने रिक्शा चालक के पेट में मारा चाकू, दो गिरफ्तार

Ranchi: लूटपाट के विरोध करने पर अपराधियों ने रिक्शा चालक के पेट में चाकू मार दिया. यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सुजाता चौक के पास हुई है. जहां सड़क किनारे सो रहे रिक्शा चालकों से लूटपाट की गई. इसी दौरान अपराधियों ने एक रिक्शा चालक को चाकू से मारकर घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में चर्च रोड निवासी मो. मेराज और दूसरा कांके थाना क्षेत्र निवासी मो. बबलू शामिल है.

क्या है मामला

रिक्शा चालक सुजाता चौक के पास सड़क किनारे सो रहे थे. इस दोनों दोनों अपराधी वहां पहुंचे और चाकू के बल लूटपाट की, एक रिक्शा चालक आबिद आलम से चाकू के बल 275 रुपये लूट लिया. दूसरा चालक मुद्दीन अंसारी से पैसे मांगे, इस पर उसने विरोध किया. विरोध करते ही उसके पेट में चाकू गोद दी. इस दौरान मुद्दीन अंसारी तड़पने लगा और शोर मचाने लगा. यह सुन पास में ही घूम रहे चुटिया थाने के पुलिस पहुंची और दोनों अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//