Search

 
 
 

रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Ranchi: होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है. बाहर काम करने वाले लोगों की घर वापसी शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है. सोमवार को खादगढ़ा बस स्टैंड और रांची रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखी गई. रेलवे प्लेटफॉर्म और बस अड्डे पर भी भीड़ देखी गई.
 

Ranchi: होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है. बाहर काम करने वाले लोगों की घर वापसी शुरू होते ही यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है. सोमवार को खादगढ़ा बस स्टैंड और रांची रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखी गई. रेलवे प्लेटफॉर्म और बस अड्डे पर भी भीड़ देखी गई. यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है.


डबल सीट के नाम पर दोगुना किराए लिए जा रहे हैं. स्लीपर कोच में जहां 200 रुपये अतिरिक्त लेकर सीट दिलाई जा रही थी, वहीं अब यह रकम बढ़ाकर 1800 रुपये तक पहुंच गई है. अपर बर्थ के लिए 1100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. इससे आम यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ रही है.  बस स्टैंड पर भी बिहार जाने वाली बसों में सीट पाने के लिएअतिरिक्त पैसा लिए जा रहे है. यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त ट्रेनों और बसों की व्यवस्था करने  करने की मांग किए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही