Search

Ranchi : डूरंड कप क्वार्टर फाइनल के टिकट के लिए उमड़ी भीड़, सुबह से शाम तक लगी कतार

Ranchi : डूरंड कप के 135वें संस्करण के तहत रांची को ग्रुप-सी के मुकाबलों की मेजबानी दी गई है. मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 16 अगस्त को फुटबॉल मैच का क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा. जो शाम 4 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले को लेकर खेलप्रेमी काफी उत्साहित हैं. शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच का टिकट लेने लिए सुबह से ही टिकट काउंटर पर खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही.
 
कुछ ही समय में काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग गईं. खेलप्रेमी सुबह से लेकर शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. टिकट लेने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा  जा रहा है.

स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के हॉस्टलों में रहने वाले युवा भी बड़ी संख्या में टिकट लेने पहुंचे. कई छात्र घंटों तक कतार में खड़े रहे. इस दौरान युवाओं में मैच को लेकर गहरा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है. खेलप्रेमियों ने बताया कि वे स्टेडियम में डूरंड कप के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखना चाहते है. 

स्टेडियम में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच

डूरंड कप मुकाबलों की मेजबानी को लेकर शहर में पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ है. क्वार्टर फाइनल में जमशेदपुर एफसी और दिल्ली एससी के बीच मुकाबला होने की संभावना हैं. टिकटों की बढ़ती मांग के साथ काउंटर पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. खेलप्रेमी अब 16 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उच्च स्तरीय फुटबॉल मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही