Search

 
 
 

रांची : ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़, 12 देशों के उत्पाद आकर्षण का केंद्र

मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं. मंगलवार को भी देर रात तक मेले में खरीदारों की चहल-पहल बनी रही.
 

Ranchi : मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में इन दिनों लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं. मंगलवार को भी देर रात तक मेले में खरीदारों की चहल-पहल बनी रही.

Uploaded Image

मेले में खरीदारी करते लोग

इस ट्रेड फेयर में 12 देशों और 15 राज्यों के करीब 35 हजार से अधिक उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं. सहारनपुर के हैंडीक्राफ्ट स्टॉल पर खासा आकर्षण देखा जा रहा है, जहां घर और रसोई से जुड़े कई उपयोगी और आकर्षक सामान मिल रहे हैं.

 

यहां बिना पानी वाला कूलर 6500 रुपये और मल्टी फोल्डिंग टेबल 7500 रुपये में बेची जा रही है. वहीं 699 रुपये प्रति किलो की दर से प्लेट, बाउल और ट्रे जैसे क्रॉकरी आइटम भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

 

मेले में मल्टी यूटिलिटी प्रोडक्ट्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. विभिन्न डिजाइन के बैग और लेडीज पर्स 1000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं. जयपुर की बेडशीट 650 रुपये में मिल रही है, जबकि जयपुर के बैंगल और ब्रास आइटम 200 रुपये से शुरू होकर अलग-अलग रंगों और डिजाइनों में खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं.

 

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि मेले को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना है. उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और लोगों को एक ही जगह पर विविध उत्पाद मिल जाते हैं.

 

चैंबर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह ट्रेड फेयर व्यापारियों और ग्राहकों के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर उभरा है. विभिन्न राज्यों और देशों के उत्पादों की उपलब्धता से लोगों को नई-नई चीजें देखने और खरीदने का मौका मिल रहा है.

 

प्रमुख हस्तियों ने किया मेले का भ्रमण

आईएएस मस्तराम मीणा, एडीआरएम हटिया हेमराज मीणा और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक विनोद कुमार ने भी ट्रेड फेयर का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की सराहना की. इस दौरान चैंबर के कई पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही