Search

 
 
 

रांची :  डायमंड की अंगूठी लेकर कस्टमर फरार, हिंदपिढ़ी थाने में FIR

राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके से चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलरी शॉर्प से कस्टमर डायमंड की अंगूठी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर हिंदपिढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है.
 

Ranchi :  राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके से चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलरी शॉर्प से कस्टमर डायमंड की अंगूठी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर हिंदपिढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है.

 

जानकारी के अनुसार, मियां तनिष्क नामक ज्वेलरी शॉप में एक कस्टमर अंगूठी देखने आया. दुकान के सेल्समैन ने उसे कई अंगूठियां दिखाई और उसे एक हीरे की अंगूठी पसंद आ गई. इसी बीच मौका पाकर ग्राहक अंगूठी लेकर चुपचाप दुकान से निकल गया. 

 

दुकानदार ने जब दुकान में रखे सामानों का मिलान किया, तो एक हीरे की अंगूठी गायब मिली. इसके बाद दुकान के सेल्समैन सूरज ठाकुर ने हिंदपीढ़ी थाने में इसकी सूचना दी.

 

जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस कस्टमर की पहचान की जा सके. 

 


हिंदपीढ़ी थानेदार ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच की जार रही है. बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुजेट के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है.  जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही