Search

 
 
 

बिहार एसटीएफ की झारखंड में बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह से दो नक्सली गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने झारखंड के गिरिडीह जिले में बड़ी कार्रवाई की है. बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर नक्सली गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Giridih :   बिहार एसटीएफ ने झारखंड के गिरिडीह जिले में बड़ी कार्रवाई की है. बेंगाबाद थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर नक्सली गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

गिरफ्तार करने के बाद बिहार एसटीएफ दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है.  गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान पंकज यादव और पवन सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित थे.

 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई जिले में वांछित दो नक्सली गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके में छिपे हुए हैं. इसके बाद एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में गिरिडीह पहुंची और गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार से संपर्क किया.

 

एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव की निगरानी और बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. 

 

टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत अंतर्गत मंझलाटोल गांव में घेराबंदी कर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

 

लखन यादव पर गोली चलाने का आरोप

गिरफ्तार दोनों आरोपी भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं. इनके खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 143/25 दर्ज है.

 

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर नक्सली लखन यादव को गोली मारने का आरोप है, जो बेल पर जेल से बाहर आया था. घटना के बाद से ही बिहार पुलिस और एसटीएफ इनकी तलाश में जुटी हुई थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही