Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी में शामिल अजय शाह हैं रांची CWC अध्यक्ष, कहा – सिर्फ ली है पार्टी की सदस्यता

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में महानगर जिला की ओर से आयोजित मिलन समारोह में अजय साह कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए. उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अजय शाह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. अजय शाह रांची सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष भी हैं. हालांकि बीजेपी की ओर से अजय शाह के सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष होने की बात नहीं बतायी गयी है. बता दें कि अजय शाह ने 2015 से 2017 तक झारखंड कांग्रेस युवा महासचिव के तौर पर काम किया. वहीं 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र युवा कांग्रेस स्टेट स्पोक्स पर्सन के तौर पर भी उन्होंने काम किया. इसे भी पढ़ें - सेंगोल">https://lagatar.in/on-not-giving-importance-to-sengol-amit-shah-asked-congress-why-so-much-hatred-for-indian-culture/">सेंगोल

को महत्व नहीं देने पर अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा, भारतीय संस्कृति से इतनी नफरत क्यों?

सीडब्ल्यूसी फुल टाइम एम्प्लॉयमेंट नहीं : अजय शाह

अजय शाह से बात करने पर उन्होंने बताया कि रांची सीडब्ल्यूसी 11 अप्रैल 2022 में ज्वाइन किया था. कहा कि सीडब्ल्यूसी फुल टाइम एम्प्लॉइमेंट नहीं है. उन्होंने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट सेक्शन 88(5) के तहत सीडब्ल्यूसी का मेंबर किसी भी सीसीआई (चाइल्ड केयर होम ) या शेल्टर होम से जुड़ा नहीं होना चाहिए. साथ ही किसी भी पॉलिटिकल पार्टी में पोस्ट होल्डर नहीं होना चाहिए. इससे आगे उन्होंने कहा कि अभी वो सिर्फ बीजेपी के सदस्य बने है. पार्टी में किसी तरह का कोई पोस्ट नहीं लिया है.

एक्ट के तहत कार्यवाई की जाएगी : रांची डीसी

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मुझे फिलहाल इस मामले की जानकारी नहीं है. कहा कि इसे लेकर जो भी शिकायतें हैं, उन्हे ध्यान में रखा जायेगा. और जल्द से जल्द सभी एक्ट को देखते हुए करवाई होगी. इसे भी पढ़ें -पटना">https://lagatar.in/female-teachers-pulled-each-others-hair-punched-each-other-in-patna-made-the-school-an-arena-video-viral/">पटना

में शिक्षिकाओं ने एक दूसरे के बाल खींचे, मुक्के मारे, स्‍कूल को बनाया अखाड़ा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही