Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 87.29 लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : 87.29 लाख रूपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार हुआ है. सीआईडी की साइबर सेल ने कार्रवाई की है. सीआईडी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाले 29 वर्ष के लव कुश शर्मा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से ठगी में उपयोग किए गए दो मोबाइल फोन, बैंक खाता और दस्तावेज बरामद किया गया है. गौरतलब है कि साइबर सेल थाना में बीते 20 जनवरी 2023 को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में रहने वाले बिंदेश्वरी सिंह ने मामला दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें -Asian">https://lagatar.in/asian-games-indias-daughters-shine-get-fifth-gold-medal-in-shooting/">Asian

Games : भारत की बेटियों का जलवा, निशानेबाजी में पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया

87.24 लाख रूपये की हुई थी ठगी

दर्ज किये गये शिकायत में कहा गया था कि साइबर अपराधियों ने एचडीएफसी के पॉलिसी के पूर्ण होने की अवधि के बाद, पॉलिसी के पैसों को वापस करने के बदले में मई 2022 से जनवरी 2023 तक उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाता से धोखा देकर 87.29 रुपया अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराया था. मामले की जांच के दौरान सीआईडी की टीम ने लव कुश शर्मा को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cid-arrested-the-accused-from-kerala-for-sending-child-pornography-videos-by-taking-money/">झारखंड

: पैसे लेकर बच्चों का पोर्नोग्राफी वीडियो भेजने का आरोपी को सीआईडी ने केरल से किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही