Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में वार रूम बनाया गया है. इसी कड़ी में रांची डालसा कार्यालय में भी वार रूम बनाया गया है. इस वॉर रूम में एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट, डाॅक्टर की एक टीम और लायंस क्लब, रोटरी क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, रेडक्राॅस सोसाइटी, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति और रामकृष्ण मिशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. वॉर रूम की यह टीम जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कोविड-19 के समय में मरीजों और उनके परिवारवालों को सभी प्रकार की सहायता पहुंचायेगी. रांची डालसा ने पिछले दो सप्ताह में लगभग 10,000 लोगों को मदद पहुंचायी है. इनमें अस्पतालों में बेड मुहैया कराना, ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाना, ब्लड प्लाज्मा की व्यवस्था करना, वेक्सीनेशन और कोविड टेस्ट में सहायता प्रदान करना, कोविड मरीजों की काउंसिलिंग सहित अन्य सहायता प्रदान करना प्रमुख है.
इसके साथ ही रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार के निर्देश पर वाॅर रूम का विस्तार प्रखंड स्तर पर किया गया है.डालसा के लीगल एड क्लिनिक में नियुक्त पारा लीगल वाॅलिन्टियर्स के नंबर हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया गया है, जिसके माध्यम से रांची जिले के 18 प्रखंडों में मरीजों की देखभाल और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा. इसके अलावा रिम्स, सदर अस्पताल में भी स्थित डालसा के लीगल एड क्लिनिक के पीएलवी का नंबर भी वार रूम के साथ रखा गया है, जो कि इन अस्पतालों में भरती हुए मरीजों को आर्थिक सहायता पहुंचाएंगे और साथ ही साथ उन्हें मदद भी करेंगे.
कोरोना काल में परेशानी है तो आप डालसा के इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
- खलारी ब्लाॅक, सत्यपाल शर्मा – 8409345279
- सोनाहातू ब्लाॅक, कपिलदेव प्रसाद केशरी- 8002108090
- नगड़ी ब्लाॅक, उमेश कुमार – 9386329807
- ओरमांझी ब्लाॅक, शीला तिग्गा -8252883893
- माण्डर ब्लाॅक, सुमन ठाकुर -8340522567
- बेड़ो ब्लाॅक, सधनी कुमारी -8294939900
- रातू ब्लाॅक, ममता कुमारी -9835606568
- सिल्ली ब्लाॅक, तारा मिंज -9430799641
- तमाड़ ब्लाॅक, अनिमा मल्लिक -9709068009
- बुढ़मू ब्लाॅक, तनवीर अंसारी -8340239974
- नामकूम ब्लाॅक, लता कुमारी- 8709735985
- कांके ब्लाॅक, जमील अख्तर- 9709110762
- बुण्डू ब्लाॅक, शीला कुमारी -9693385366
- लापुंग ब्लाॅक, प्रतीमा देवी- 9608335907
- चान्हो ब्लाॅक, सुमन ठाकुर- 8340522567
- राहे ब्लाॅक, पुष्पा कुमारी- 8757050160
- अनगड़ा ब्लाॅक, बेबी सिन्हा- 8789120855
- इटकी ब्लाॅक, बेबी देवी- 8757723371
- रिम्स अस्पताल, रांची, अनिता देवी -8210108080
- सदर अस्पताल, रांची, ज्योत्सना गोराईं -6201034853