Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : दामोदर ने जीता मीडिया कप फुटबॉल 2023 का खिताब

Advertisement
Advertisement
Ranchi : टीम दामोदर मीडिया कप फुटबॉल का लगातार दूसरी बार चैंपियन बना. मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप फुटबॉल का फाइनल मुकाबला दामोदर और शंख के बीच खेला गया. दामोदर ने शंख को 1-0 से हराया. फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को हराया. दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित रहा. मैच के दूसरे हॉफ में 26 वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद शंख की टीम ने लगातार कई प्रयास किए, लेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाई. पिछले वर्ष फाइनल मुकाबले में दामोदर ने गंगा को हराकर खिताब जीता था.

सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया

मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक एचएन मिश्रा, प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर तथा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों वभाग लेनेवाले सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का अभिवादन मेंमेंटो देकर किया गया. इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी, प्रेस क्लब के सदस्य व उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

पुरस्कृत खिलाड़ी

  • बेस्ट फॉरवर्ड : संदीप नाग व प्रमोद कुमार सिंह
  • बेस्ट मिडफिल्डर : संतोष कुमार
  • बेस्ट डिफेंडर : अरविंद प्रताप
  • बेस्ट गोलकीपर : किसलय शानू
  • प्लेयर ऑफ द फाइनल : अमोद साहू
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-after-satyanarayan-aggarwals-eye-donation-161-eye-transplants-in-kashyap-memorial-eye-bank/">रांचीः

सत्यनारायण अग्रवाल के नेत्रदान के बाद कश्यप मेमोरियल आई बैंक में 161 नेत्र प्रत्यारोपण 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही