Search

 
 
 

रांची : दुर्गापूजा में सुरक्षा को लेकर डीसी व एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से कर्बला चौक तक किया फ्लैग मार्च

 
Ranchi : दुर्गापूजा के दौरान शांत व सुरक्षा को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को एसडीओ, सिटी एसपी, डीएसपी, रैप के जवनों एवं आईआरबी के जवानों के साथ अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट होते हुए कर्बला चौक तक फ्लैग मार्च किया. इस दौरान एसएसपी ने रोड पर लगी दुकानों को हटाने के साथ कार्रवाई की हिदायत दी. डीसी ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया गया. आम जनता को दुर्गा पूजा पंडाल घूमने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है. एसएसपी ने कहा कि पुलिस के जवान रांची के सभी पंडालों की निगरानी कर रहे हैं. राजधानी में जगह-जगह सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग गाड़ी घूम रही है. सीसीटीवी की मदद से भी निगरानी की जा रही है. उपद्रवियों से पुलिस कड़ाई से पेश आयेगी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/73.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें –झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड

के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही