Search

रांची डीसी ने की अपील, कोरोना से ठीक हो चुके मरीज करें प्लाज्मा डोनेट

Ranchi: कोरोना संक्रमितों के इलाज में प्लाज्मा की अहम भूमिका है. रांची में संक्रमित होने वालों की संख्या काफी अधिक है. वहीं बात करें ठीक हुए मरीजों की तो उसकी संख्या में अधिक है. ऐसे रांची डीसी छवि रंजन ने लोगों से अपील की है कि वे प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं. जिससे कोरोना मरीजों की जान बचाने में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को मदद मिले.

सोमवार को रांची डीसी छवि रंजन ने प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने प्लाज्मा डोनेट करने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की. इसके साथ ही इससे संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने वैसे लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है जिन्होंने कम से कम 14 दिन पूर्व कोरोना को मात दी हो.

डोनर और रिसीवर की जानकारी रजिस्टर पर दर्ज करने का निर्देश

डीसी ने रिम्स के ब्लड बैंक में नियुक्त दंडाधिकारियों को प्लाज्मा डोनेट और रिसीव करने के काम को  सुचारू रूप से संचालित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा की जो भी व्यक्ति प्लाज्मा दान करने आते हैं उनका रजिस्टर मेन्टेन किया जाना चाहिए. साथ ही जिनको भी प्लाज्मा दिया जाता है (डोनर और रिसीवर) उनसे संबंधित जरूरी जानकारी को भी रजिस्टर पर मेन्टेन करें. प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग डॉक्टर्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर करने का निर्देश दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//