Search

 
 
 

वैक्सीन कॉकटेल से हो रही परेशानी को रोकने के लिए रांची डीसी ने की अपील, टीका लगाते समय रखें ध्यान

 

Ranchi. कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन हर जगह बड़े जोर-शोर से किया जा रहा है. कोविशील्ड और कोवैक्सीन दो टीके लोगों को दिए जा रहे है. कुछ राज्यों से वैक्सीन कॉकटेल की खबरें आ रही हैं. इसमें पहली डोज जिस टीके की ली गई है उस टीके की दूसरी डोज नहीं ली गई. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग भूल से गलती न करें. इसके लिए डीसी छवि रंजन ने टीका लगवाने में सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि ध्यान रखे कि जिस टीके का वह पहला डोज ले चुके हैं उसी टीके का दूसरा डोज लगवाए. डीसी ने कहा कि  पहला टीका चाहे कोविशील्ड हो या कोवैक्सीन उसी टीके का दूसरा डोज भी लगवाए. किसी भी स्थिति में अलग- अलग डोज न लें. लोग सावधान रहें. ताकि किसी भी हाल में पहले और दूसरे डोज का टीका अलग-अलग नहीं हो पाये.

स्वास्थ्यकर्मियों को वेरिफिकेशन के बाद ही टिका देने का दिया निर्देश

मामले में डीसी ने टीकाकरण कर रहे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को पहले और दूसरे डोज में एक ही कंपनी का टीका लगाया जाये. इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से वेरिफिकेशन करने के बाद ही दूसरा डोज लगाये. उन्होंने सिविल सर्जन और डीआरसीएचओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.

को-वैक्सीन का 4 से 6 सप्ताह और कोविशील्ड का 12 से 16 सप्ताह के बाद ही दूसरा डोज लगवाये

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी ने को-वैक्सीन का टीका लगवाया है तो वे 4 से 6 सप्ताह के बाद को-वैक्सीन की ही दूसरी डोज ले सकते हैं. वही अगर किसी ने कोविशील्ड का टीका लगवाया है  तो 12 से 16 सप्ताह में वह कोविशील्ड की ही दूसरी डोज ले सकते हैं. बस ध्यान रहे कि जिस वैक्सीन का पहला डोज लगा है उसकी का दूसरा डोज भी लगे.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही