Search

 
 
 

रांची DC ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, कहा- शिक्षक समाज की मजबूत नींव

Ranchi News : मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चों को ज्ञान देने के साथ अच्छे संस्कार और जीवन के जरूरी मूल्य भी सिखाते हैं. उनके मार्गदर्शन और समर्पण से समाज और देश आगे बढ़ता है.
 
मंजूनाथ भजंत्री (फाइल फोटो)

Ranchi News : शिक्षक दिवस के मौके पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि उनके चरित्र और भविष्य को भी आकार देते हैं.

https://lagatar.in/fir-registered-after-saryu-roys-intervention 

 

मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चों को ज्ञान देने के साथ अच्छे संस्कार और जीवन के जरूरी मूल्य भी सिखाते हैं. उनके मार्गदर्शन और समर्पण से समाज और देश आगे बढ़ता है.

 

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और निःस्वार्थ सेवा से नई पीढ़ी का भविष्य तैयार होता है. शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. जिला प्रशासन की ओर से सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, प्राध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही