Search

 
 
 

रांची : सड़क दुर्घटना में मृत तीनों छात्राओं के परिजनों को डीसी ने एक- एक लाख रुपया का दिया मुआवजा

 
Ranchi : 9 अगस्त को सड़क दुर्घटना  में तीन छात्राओं की मौत हो गयी थी. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय मार्ग-33 को जाम कर दिया था. लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद उन्हें आश्वासन देकर जाम हटाया गया था. इसको लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने तीनों स्कूली छात्राओं को मुआवजा देने का ऐलान किया है. डीसी ने तीनों छात्राओं को एक- एक लाख रूपये देने की बात कही है.  बता दें कि डीसी द्वारा रीमा कुमारी, ज्योति कुमारी और ज्योत्सना कुमारी के परिजनों को यह मुआवजा दिया जायेगा. पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-death-of-undertrial-prisoner-in-jail-was-ill-for-three-months/">देवघर

: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, तीन माह से था बीमार
इसे भी पढ़ें - शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-wrote-in-saamana-bjp-could-not-make-rcp-singh-the-shinde-of-bihar-nitish-defeated/">शिवसेना

ने सामना में लिखा, आरसीपी सिंह को बिहार का शिंदे नहीं बना पायी भाजपा, नीतीश ने पटखनी दे दी

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हुई थी मौत 

गौरतलब है कि 9 अगस्त को बुंडू के रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय मार्ग-33 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसे भी पढ़ें - बीजेपी">https://lagatar.in/mamta-government-will-fall-by-december-2022-claims-bjp-leader-shubhendu-adhikari/">बीजेपी

नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा, दिसंबर 2022 तक गिर जायेगी ममता सरकार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही