Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची डीसी ने किया EVM वेयर हाउस का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी रांची स्थित ईवीएम वेयर हाउस के आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस खोलकर आंतरिक व्यवस्था, ईवीएम के रख-रखाव समेत अन्य मानकों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन करने को कहा. उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची मेरी मड़की को निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने को कहा. निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार, समय-समय पर ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है. इसे भी पढ़ें -मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-inflation-is-at-its-peak-people-will-wipe-out-bjp-from-power/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने कहा, देश में महंगाई चरम पर, जनता भाजपा का सत्ता से सफाया कर देगी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही