Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : RTI के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च तक बढ़ी

जिला प्रशासन ने आरटीआई के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर अब 22 मार्च तक आवेदन जमा किया जा सकेगा
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जिला प्रशासन ने आरटीआई के तहत निजी स्कूलों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर अब 22 मार्च तक आवेदन जमा किया जा सकेगा. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित थी. 

 

जिला प्रशासन के अनुसार, अब तक करीब 900 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इच्छुक और पात्र अभिभावक 22 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल rteranchi.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है.

 

जिला प्रशासन के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए रांची जिले में कुल 1161 सीटें आरक्षित की गई हैं. जिला प्रशासन ने पात्र अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है. किसी भी तकनीकी समस्या या जानकारी के लिए 9304240308 (केवल WhatsApp) और 8757221429 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही