Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन में सुरेश पासवान ने बजट का किया समर्थन, देवघर की समस्याएं भी उठाईं

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में देवघर से विधायक सुरेश पासवान ने राज्य सरकार के बजट का समर्थन किया और इसे गरीबों और आम लोगों के हित में बताया. उन्होंने कहा कि यह अबुआ सरकार का बजट है जो राज्य के विकास और जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में देवघर से विधायक सुरेश पासवान ने राज्य सरकार के बजट का समर्थन किया और इसे गरीबों और आम लोगों के हित में बताया. उन्होंने कहा कि यह अबुआ सरकार का बजट है जो राज्य के विकास और जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

 

सुरेश पासवान ने कहा कि राज्य सरकार ने गृह विभाग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया है. उन्होंने हाल ही में पुलिस वाहनों और एंबुलेंस के वितरण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देवघर में केंद्र द्वारा संचालित कई संस्थानों में झारखंड के बेरोजगार युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहा है. उनका आरोप था कि स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.


विधायक ने देवघर क्षेत्र की कई समस्याओं को भी सदन में उठाया. उन्होंने मोहनपुर प्रखंड की बड़ी भौगोलिक सीमा को देखते हुए रिखिया में नया प्रखंड मुख्यालय खोलने की मांग की ताकि ग्रामीणों को दूर जाने की परेशानी न हो.

 

पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने गर्मी के मौसम में हर पंचायत में 10-10 चापाकल लगाने की मांग की. उन्होंने देवघर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पेयजल योजनाओं की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और बंद पड़ी जल मीनारों की जांच कर उन्हें चालू कराने की बात कही.

 

सुरेश पासवान ने सरकार के 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार आने वाले वर्षों में भी विकास के कामों को आगे बढ़ाती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही