Search

 
 
 

सदन में सोना राम सिंकू ने उठाया पेयजल संकट व होमगार्डों की समस्याओं का मुद्दा

झारखंड विधानसभा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि जहां जल है वहां जीवन है और राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि जहां जल है वहां जीवन है और राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है.

 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 5,194 करोड़ 53 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है. सरकार का लक्ष्य राज्य के 68 लाख 55 हजार ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है.

 

अब तक 34 लाख 46 हजार परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है. इसके अलावा 7 हजार से अधिक गांवों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है, जिनमें से 3,129 गांवों को हर घर जल गांव घोषित किया गया है.

 

विधायक ने कई जगहों पर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की भी मांग की. इसके साथ ही उन्होंने होमगार्ड जवानों की समस्या भी उठाई. उन्होंने कहा कि हाल ही में बहाल हुए कई होमगार्ड जवान काम की तलाश में भटक रहे हैं.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पाने के लिए जवानों से पैसे की मांग की जाती है और उन्हें साल में केवल चार महीने ही काम मिलता है. उन्होंने इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही