Search

 
 
 

फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार नियुक्ति मामले की जांच होगी : मंत्री इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रार की नियुक्ति मामले की जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. मंत्री ने यह बात सदन में विधायक सरयू राय द्वारा रजिस्ट्रार नियुक्ति मामले में उठाये गये सवाल के जवाब में कही.
 

Ranchi :  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रार की नियुक्ति मामले की जांच कराने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. मंत्री ने यह बात सदन में विधायक सरयू राय द्वारा रजिस्ट्रार नियुक्ति मामले में उठाये गये सवाल के जवाब में कही.

Lagatar Media ने किया था खुलासा, कैसे विभाग नें गलतियों को छुपाया. पढ़ें यह रिपोर्ट...

 

विधायक सरयू राय ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में प्रशांत कुमार पांडेय को सिर्फ छह महीने के लिए रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त करने के बावजूद अब तक कार्यरत रहने का मामला सदन में उठाया था. उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा गलत तरीके से प्रशांत पांडेय को रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करने का मामला उठाया था.

 

साथ ही डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला भी उठाया गया था. सरयू राय द्वारा उठाये गये फार्मेसी काउंसिल के इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा को अधूरी जानकारी देकर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की थी.

झारखंड विधानसभा  लाइव देखें...

 

हालांकि शनिवार को इस मुद्दे पर विभागीय मंत्री ने मामले की जांच कराने और दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की बात कही. मंत्री ने यह भी कहा कि विभाग पारदर्शिता के नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध है.

 

झारखंड विधानसभा की खबरें को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही