Search

 
 
 

नशे पर नकेल के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स, सदन में बोले मंत्री योगेंद्र

झारखंड विधानसभा में राज्य में बढ़ते अवैध ड्रग्स कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा गूंजा. विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग और रामगढ़ समेत कई जिलों में फैल रहे ‘सफेद जहर’ (हीरोइन/ब्राउन शुगर) को लेकर सरकार से जवाब मांगा.
 
  • अवैध ड्रग्स के धंधे व युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा सदन में गूंजा,
  • मंत्री बोले-नकेल कसने के लिए हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स

Ranchi : झारखंड विधानसभा में राज्य में बढ़ते अवैध ड्रग्स कारोबार और युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा गूंजा. विधायक रोशन लाल चौधरी ने हजारीबाग और रामगढ़ समेत कई जिलों में फैल रहे ‘सफेद जहर’ (हीरोइन/ब्राउन शुगर) को लेकर सरकार से जवाब मांगा.

 

विधायक ने कहा कि हजारीबाग के साथ-साथ रामगढ़ जिले के पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्रों में ड्रग्स का अवैध व्यापार तेजी से फैल रहा है. इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

सदन में पेश आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में वर्ष 2019 से 2023 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत 2396 मामले दर्ज किए गए थे. वहीं वर्ष 2023 से 2026 के बीच जिला-वार मामलों की संख्या में और वृद्धि दर्ज की गई है. हाल के दिनों में हजारीबाग और आसपास के थाना क्षेत्रों में करोड़ों के ड्रग्स बरामद किए जाने से राज्य में ड्रग माफियाओं की गहरी पैठ का भी संकेत मिला है.

 

विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार से सवाल किया कि ड्रग माफियाओं के खिलाफ क्या कोई विशेष अभियान चलाने की योजना है. साथ ही राज्य में बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए विशेष टास्क फोर्स और एंटी-नारकोटिक्स अभियान शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा.

 

इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि राज्य में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में टास्क फोर्स गठित की जाएगी और अवैध ड्रग्स के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा.

 

झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही