Search

 
 
 

रांची: दीप विकास समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

झारखंड में काड़के की ठंड ने गरीबों और असहाय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए दीप विकास समिति ने सराहनीय पहल करते हुए, राजधानी रांची के हनुमान मंदिर, मेन रोड के सामने जरूरतमंद लोगों के बीच 30 कंबलों का वितरण किया.
 

Ranchi :  झारखंड में काड़के की ठंड ने गरीबों और असहाय लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए दीप विकास समिति ने सराहनीय पहल करते हुए, राजधानी रांची के हनुमान मंदिर, मेन रोड के सामने जरूरतमंद लोगों के बीच 30 कंबलों का वितरण किया. दीप विकास समिति झारखंड में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों के लिए सहायता करती है.

 

Uploaded Image

 

इस सामाजिक कार्य का नेतृत्व दीप विकास समिति झारखंड की वाइस प्रेसिडेंट ज्योति सोनी ने किया. कंबल मिलने के बाद जरूरतमंद लोगों ने राहत की सांस ली और चेहरे पर मुस्कान बिखर आई. इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट ज्योति सोनी ने कहा कि “समाज का हर सक्षम व्यक्ति और संगठन यदि जरूरतमंदों के लिए थोड़ा-सा भी प्रयास करें, तो गरीबों और जरूरतदों को कठिन समय में अकेला नहीं रहना पड़ेगा. दीप विकास समिति का लक्ष्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है.” वहीं, स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही