Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विवि में Ph.D. Regulation 2022 और SOP पर मंथन, विशेषज्ञों ने दी मंजूरी

झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार को Ph.D. Regulation 2022 के UGC ड्राफ्ट और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता CPRHE-NIEPA, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. पी. के. मिश्रा ने की.

इसे भी पढ़ें...


बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए SOP और नए परिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई. देशभर से आए शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने अपने सुझाव साझा किए और सर्वसम्मति से नए परिनियम को मंजूरी दी. विशेषज्ञों ने कहा कि यह SOP और परिनियम न केवल रांची विश्वविद्यालय बल्कि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी उपयोगी साबित होगा.

Uploaded Image


सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. मो. परवेज हसन ने कहा कि कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय में शोध और अनुसंधान को विशेष प्राथमिकता दी गई है. इसी दिशा में Ph.D. Regulation 2022 और SOP को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


बैठक में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से प्रो. गुलशन धामीजा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान से प्रो. बी. सी. महापात्रा और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्रो. सीमा धवन सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए.


रांची विश्वविद्यालय की ओर से छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ. राज कुमार शर्मा, डॉ. नीरज कुमार (रसायन विज्ञान विभाग) और डॉ. राज कुमार सिंह (भौतिकी विभाग) भी बैठक में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का स्वागत डॉ. मो. परवेज हसन ने किया, जबकि संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राज कुमार शर्मा ने किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही