Search

 
 
 

रांची : डीलिस्टिंग की मांग को लेकर 20 दिसंबर को होगा प्रदर्शन- फूलचंद तिर्की

केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित हुआ. इस दौरान ईसाई मिशनरियों द्वारा डिबडीह अखड़ा स्थल की चाहरदीवारी तोड़ने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया.
 

Ranchi : केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित हुआ. इस दौरान ईसाई मिशनरियों द्वारा डिबडीह अखड़ा स्थल की चाहरदीवारी तोड़ने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया.

 

इस दौरान  केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि डीलिस्टिंग की मांग को लेकर 20 दिसंबर  को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा. केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि धर्मांतरित ईसाइयों ने हमेशा से सरना समाज की संस्कृति को ठेस पहुंचाने का काम किया है. डिबडीह अखड़ा स्थल की चाहरदीवारी को तोड़ दिया गया. यह सरना विरोधी होने का प्रमाण दिया है.

 

इसी तरह चांद गांव में भोले-भाले आदिवासियों को बहला फुसलाकर चंगाई सभा का आयोजन किया. इसके माध्यम से धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है. टांगर चैनपुर स्थित सरना स्थल में ग्रोटो बनाकर सरना स्थल को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. ईसाई समुदाय के लोग सरना साड़ी, गमछा पहनकर चर्च जा रहे हैं. चर्च में करम गाड़ कर करम देव का अपमान कर रहे हैं.

 

इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहार महासचिव संजय तिर्की प्रवक्ता एंजेल लकड़ा उपाध्यक्ष प्रमोद एक्का पंचम तिर्की  विनय उरांव सोहन कच्छप एवं अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही